may 13th current affairs | may 13th current affairs 2026 questions | Daily current affairs pdf in hindi for upsc | 13 may 2026 current affairs today gk
1. संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के किस युवा वैज्ञानिक को ‘University Inventor Award’ से सम्मानित किया?
अ) डॉ. शेखर सुमन बोरा
ब) अंगद दरयानी
स) अनंग तागर
द) डॉ. रघुनाथ मनसेलकर
उत्तर – अ) डॉ. शेखर सुमन बोरा
2. भारत के तीसरे Chief of Defence Staff (CDS) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अ) एम.एस. स्वामीनाथन
ब) मनोज पांडे
स) डॉ. शेखर सुमन
द) N.S. राजासुब्रामणि
उत्तर – द) N.S. राजासुब्रामणि
(वे वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं और 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी रहे हैं। 1st जनरल बिपिन रावत के बाद, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को दूसरा CDS नियुक्त किया गया था।)
3. भारत के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
अ) दिनेश त्रिपाठी
ब) कृष्णा स्वामीनाथन
स) कर्मवीर सिंह
द) R. हरि कुमार
उत्तर – ब) कृष्णा स्वामीनाथन
(वे 31 मई 2026 को वर्तमान नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति के बाद यह पदभार संभालेंगे। कृष्णा स्वामीनाथन का कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।)
4. IIT मद्रास ने किस देश में Deep-Tech Startup को बढ़ावा देने के लिए अपना पहला सेंटर लॉन्च किया है?
अ) जर्मनी
ब) जापान
स) अमेरिका
द) न्यूजीलैंड
उत्तर – स) अमेरिका
5. हाल ही में चर्चा में रही यिल्दिरिमहान मिसाइल को किस देश नें विकसित किया है?
अ) रुस
ब) उत्तर कोरिया
स) इजरायल
द) तुर्की
उत्तर – द) तुर्की
(यह तुर्की की पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे तुर्की रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान एवं विकास केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। इस मिसाइल की रेंज लगभग 6,000 किलोमीटर बताई गई है।)
6. UNESCO ने किस राज्य सरकार के साथ बांस, बेंट और लकड़ी से बने पुलों के इंजीनियरिंग तरीकों को डॉक्यूमेंट करने के लिए साझेदारी की है?
अ) सिक्किम
ब) अरुणाचल प्रदेश
स) त्रिपुरा
द) मिजोरम
उत्तर – अ) सिक्किम
(UNESCO ने सिक्किम सरकार के साथ मिलकर लेप्चा समुदाय द्वारा बांस, बेंत और लकड़ी से बनाए जाने वाले पारंपरिक ‘रु-सोआम’ (Ru-Soam) पुलों की स्वदेशी इंजीनियरिंग प्रथाओं को दस्तावेजीकरण करने के लिए साझेदारी की है। ये पुल कंचनजंगा बायोस्फीयर रिजर्व में स्थित हैं और जलवायु-प्रतिरोधी होने के साथ ही स्थानीय टिकाऊ ज्ञान का प्रदर्शन करते हैं।)
7. दुनिया की पहली स्मार्ट द्वीप निगरानी प्रणाली किस देश ने शुरू की है?
अ) इंडोनेशिया
ब) थाईलैंड
स) इक्वेडोर
द) ब्राज़ील
उत्तर – स) इक्वेडोर
(यह प्रणाली इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीपसमूह के फ्लोरियाना द्वीप पर शुरू की गई है। जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीवों की वास्तविक समय निगरानी और पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली इसका मुख्य उद्देश्य है।)
8. इंडिया एयरक्राफ्ट लीजिंग और फाइनेंसिंग समिट (IALFS 2.0) के दूसरे संस्करण का उद्घाटन कहां किया गया?
अ) कर्नाटक
ब) गुजरात
स) तमिलनाडु
द) मध्य प्रदेश
उत्तर – ब) गुजरात
(इंडिया एयरक्राफ्ट लीजिंग और फाइनेंसिंग समिट के दूसरे संस्करण का उद्घाटन 8 मई 2026 को गुजरात के गांधीनगर स्थित GIFT सिटी में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के द्वारा किया गया।)
9. भारत का पहला प्लास्टिक अपशिष्ट जिओसेल ‘Phoenix’ हाल ही में किसके द्वारा विकसित किया गया है?
अ) BHEL & GAIL
ब) NHAI & IIT Delhi
स) CRRI & BPCL
द) ISRO & DRDO
उत्तर – स) CRRI & BPCL
(इस तकनीक का उपयोग सड़क निर्माण को अधिक टिकाऊ बनाने और अनुपयोगी प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए किया गया है। यह पहल भारत के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘नेट ज़ीरो’ लक्ष्यों के अनुरूप है, जो प्लास्टिक कचरे को उच्च-मूल्य वाली बुनियादी ढांचा सामग्री में बदलती है।)
10. ‘स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया रिपोर्ट्स’ शीर्षक से एक व्यापक रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गई है?
अ) नीति आयोग
ब) शिक्षा मंत्रालय
स) NCERT
द) UNESCO
उत्तर – अ) नीति आयोग
(इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नीतिगत रूपरेखा प्रदान करना।)
11. दुबई में प्रतिष्ठित ‘Earth Dubai Award’ से किस भारतीय को सम्मानित किया गया है?
अ) कुमार मंगलम बिड़ला
ब) नारायण मूर्ति
स) आनंद महिंद्रा
द) दीपक भाटिया
उत्तर – द) दीपक भाटिया
(दीपक भाटिया ‘अंकल्स शॉप बिल्डिंग मटेरियल ट्रेडिंग’ के प्रबंध निदेशक हैं, जो 1922 से सक्रिय एक प्रमुख भारतीय पारिवारिक व्यवसाय है। यह पुरस्कार दुबई के उपराष्ट्रपति और शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा प्रदान किया गया।)
12. 52 में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्राचार्य सम्मेलन का आयोजन किस राज्य में किया गया है?
अ) तेलंगाना
ब) कर्नाटक
स) केरला
द) आंध्र प्रदेश
उत्तर – स) केरला
(इसमें देश भर के 33 सैनिक स्कूलों के प्रतिनिधि और 79 नए सैनिक स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए।)
13. 9 मई 2026 को ‘गोपाल कृष्ण गोखले’ की कौन सी जयंती मनाई गई?
अ) 158वीं
ब) 159वीं
स) 160वीं
द) 157वीं
उत्तर – अ) 158वीं
14. पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग अपने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बन गया है?
अ) महाराष्ट्र
ब) केरल
स) गुजरात
द) कर्नाटक
उत्तर – ब) केरल
15. प्रत्येक वर्ष 12 मई को किस दिवस के रूप में मनाया जाता ह
अ) विश्व स्वास्थ्य दिवस
ब) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
स) विश्व पर्यावरण दिवस
द) अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
उत्तर – द) अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
पिछले प्रश्न का उत्तर : ग्लोबल तंबाकू एपिडेमिक 2025 रिपोर्ट किस संगठन ने जारी किया? – World Health Organization (WHO)
आज का प्रश्न : भारत के किस पड़ोसी देश को हाल ही में दशकों के सबसे भीषण खसरा (Measles) प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है?











