---Advertisement---

14 may current affairs 2026 questions | 14 may 2026 current affairs today in hindi | 14 may 2026 current affairs today mcq | 14 may 2026 current affairs today question

Published On: 13 May 2026
Follow Us
14 may current affairs 2026 questions
---Advertisement---

may 14th current affairs | may 14th current affairs 2026 questions | Daily current affairs pdf in hindi for upsc | 14 may 2026 current affairs today gk

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एन. रंगा स्वामी को किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है?
अ) दमन और दीव
ब) पुडुचेरी
स) अंडमान निकोबार दीप समूह
द) लक्षद्वीप
उत्तर – ब) पुडुचेरी

2. प्रतिष्ठित ‘मीटियोरिटिकल समिति की फेलो चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला कौन बन गई है?
अ) कुलजीत कौर मारहास
ब) वंदना शिवा
स) गगनदीप कोंग
द) देसी थॉमस
उत्तर – अ) कुलजीत कौर मारहास

(1933 में स्थापित इस संस्था के 93 वर्षों के इतिहास में यह सम्मान पाने वाली वह पहली भारतीय महिला और कुल तीसरी भारतीय वैज्ञानिक (देवेंद्र लाल और जे.एन. गोस्वामी के बाद) हैं। कुलजीत कौर मारहास अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) के ग्रह विज्ञान प्रभाग में प्रोफेसर/वैज्ञानिक हैं।)

3. इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस के 26वें सदस्य देश के रूप में कौन सा देश शामिल होने वाला है?
अ) कतर
ब) संयुक्त अरब अमीरात
स) ओमान
द) सऊदी अरब
उत्तर – द) सऊदी अरब

(इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस का मुख्य उद्देश्य बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा जैसी 7 प्रमुख बिग कैट प्रजातियों और उनके आवासों का संरक्षण। भारत 1-2 जून 2026 को नई दिल्ली में पहली IBCA शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।)

4 एशियाई भारत्तोलन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
अ) उत्तर कोरिया
ब) चीन
स) भारत
द) इंडोनेशिया
उत्तर – स) भारत

(गांधीनगर, गुजरात के महात्मा मंदिर कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर मे इसका आयोजन किया जा रहा है। 44 वर्षों के बाद भारत इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। 28 देशों के लगभग 180 एथलीट भाग ले रहे हैं।)

5. शतरंज इतिहास में आधिकारिक तौर पर दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंड मास्टर कौन बन गए हैं?
अ) अर्जुन एरिगेसी
ब) फास्टिनो ओरो
स) डी गुकेश
द) प्रज्ञनानंद
उत्तर – ब) फास्टिनो ओरो

(फास्टिनो ओरो अर्जेंटीना के 12 साल, 6 महीने और 26 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे ग्रैंड मास्टर हैं। इसमे पहला स्थान है भारतीय मूल के अमेरिकी ग्रैंड मास्टर अभिमन्यु मिश्रा का, जिन्होंने 12 साल, 4 महीने और 25 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल किया है।)

6. MIRV सिस्टम वाली अग्नि मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल उड़ान परीक्षण किस राज्य में किया गया है?
अ) उड़ीसा
ब) गुजरात
स) आंध्र प्रदेश
द) तेलंगाना
उत्तर – अ) उड़ीसा

(यह परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। यह ऐतिहासिक परीक्षण 8 मई 2026 को DRDO द्वारा किया गया। इस प्रणाली के माध्यम से, एक ही मिसाइल विभिन्न दिशाओं में स्थित कई लक्ष्यों को एक साथ निशाना बना सकती है।)

7. मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान का नया फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ किसे नियुक्त किया गया है?
अ) करमवीर सिंह
ब) आर हरि कुमार
स) दिनेश तिवारी
द) संजय वात्सल्यायन
उत्तर – द) संजय वात्सल्यायन

8. हाल ही में विस्फोटिक माउंट डुकोनों ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?
अ) ऑस्ट्रेलिया
ब) जापान
स) इंडोनेशिया
द) फिलिपींस
उत्तर – स) इंडोनेशिया

(यह इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है, जो सन 1933 से लगातार सक्रिय है।)

9. हाल ही में किसके द्वारा चौथी, पांचवी और छठी एयर कुशन व्हीकल के लिए ‘Girder-Laying’ समारोह आयोजित किया गया?
अ) भारतीय तटरक्षक बल
ब) भारतीय वायु सेना
स) भारतीय नौसेना
द) भारतीय थल सेना
उत्तर – अ) भारतीय तटरक्षक बल

10. वाहनों पर धर्म आधारित पहचान चिन्हों के प्रदर्शन पर किस राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है?
अ) मिजोरम
ब) नागालैंड
स) असम
द) पश्चिम बंगाल
उत्तर – ब) नागालैंड

(यह प्रतिबंध निजी और सार्वजनिक (सरकारी) दोनों वाहनों पर लागू होता है। वाहन मालिकों को इस आदेश के अनुपालन के लिए 45 दिनों का समय दिया गया है।)

11. भारत के UPI प्लेटफार्म को अपनाने वाला पहला कैरेबियाई देश कौन बन गया है?
अ) बारबाडोस
ब) जमैका
स) बहामास
द) त्रिनिदाद और टोबैगो
उत्तर – द) त्रिनिदाद और टोबैगो

(यह ऐतिहासिक कदम के दौरान उठाया गया, जिससे त्रिनिदाद और टोबैगो की वित्तीय प्रणाली में भारतीय तकनीक का एकीकरण होगा। यह कदम पर्यटन, शिक्षा और व्यापार के लिए भारत और कैरेबियन क्षेत्र के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा। त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ, भारत अब अपनी UPI तकनीक को विश्व स्तर पर प्रसारित कर रहा है।)

12. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किस राष्ट्रीय उद्यान में प्रोजेक्ट चीता के तहत दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा है?
अ) पेंच राष्ट्रीय उद्यान
ब) कूनो नेशनल पार्क
स) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
द) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर – ब) कूनो नेशनल पार्क

13. भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
अ) अशोक कुमार पांडा
ब) सोम मंडल
स) अतुल भट्ट
द) टीवी नरेंद्र
उत्तर – अ) अशोक कुमार पांडा

14. किस राज्य की डी इरिंग मेमोरियल वन्य जीव अभ्यारण में 20 साल बाद रॉयल बंगाल टाइगर की उपस्थिति दर्ज की गई है?
अ) अरुणाचल प्रदेश
ब) नागालैंड
स) मेघालय
द) त्रिपुरा
उत्तर – अ) अरुणाचल प्रदेश

15. राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 हेतु कितनी पंचायत का चयन किया गया है?
अ) 31
ब) 36
स) 50
द) 42
उत्तर – द) 42

(ये पुरस्कार दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार और नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार जैसी श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। कर्नाटक ने सर्वाधिक 6, जबकि आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने 5-5 पुरस्कार जीते हैं। 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पंचायतों को शामिल किया गया है।)

पिछले प्रश्न का उत्तर : भारत के किस पड़ोसी देश को हाल ही में दशकों के सबसे भीषण खसरा (Measles) प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है? – बांग्लादेश
आज का प्रश्न : भारत के तीसरे Chief of Defence Staff (CDS) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment