may 15th current affairs | may 15th current affairs 2026 questions | Daily current affairs pdf in hindi for upsc | 15 may 2026 current affairs today gk
1. प्रतिवर्ष 14 मई को किस महापुरुष की जयंती के रूप में मनाया जाता हैं?
अ) छत्रपति शिवाजी महाराज
ब) महाराणा सांगा
स) महाराणा प्रताप
द) छत्रपति संभाजी महाराज
उत्तर – द) छत्रपति संभाजी महाराज
2. पीटर मैग्यार को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
अ) सर्बिया
ब) पोलैंड
स) हंगरी
द) जॉर्जिया
उत्तर – स) हंगरी
3. केंद्र सरकार द्वारा VB-G RAM G अधिनियम 2025 को देश में लागू करने की अधिसूचना कब से जारी की गई है?
अ) 15 जून 2026
ब) 1 जुलाई 2026
स) 1 अप्रैल 2027
द) 2 अक्टूबर 2026
उत्तर – ब) 1 जुलाई 2026
(केंद्र सरकार ने विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन यानी VB-G RAM G अधिनियम, 2025 को देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 जुलाई 2026 से लागू करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन MGNREGA 2005 की जगह यह नया कानून लेगा। इसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वित्तीय वर्ष में 125 दिनों का मजदूरी आधारित रोजगार मिलेगा।)
4. हाल ही में चर्चा में रहे ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान किस संबंध है?
अ) महासागर स्वच्छता
ब) मत्स्य पालन विकास
स) वर्षा जल संरक्षण
द) जल विद्युत उत्पादन
उत्तर – अ) महासागर स्वच्छता
(‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर‘ अभियान तटीय सफाई और समुद्री पर्यावरण संरक्षण से संबंधित है। यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य भारत की तटरेखा को प्लास्टिक और अन्य कचरे से मुक्त करना है, समुद्री कचरे को कम करना, प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करना, और तटीय क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना।)
5. राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 के अंतर्गत कितने नर्सिंग पेशेवरों को सम्मानित किया गया है?
अ) 20
ब) 10
स) 15
द) 25
उत्तर – स) 15
(राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर, राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कुल 15 नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। यह पुरस्कार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नर्सिंग क्षेत्र में अनुकरणीय समर्पण और सेवा के लिए दिए जाते हैं।इसके तहत एक पदक, एक प्रमाण पत्र और ₹1 लाख की नकद राशि दी जाती है।)
6. BRICS Chamber of Commerce and Industry (BRICS CCI) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अ) सुनील भारती मित्तल
ब) डॉ हरिवंश चावला
स) आर.सी. भार्गव
द) उदय कोटक
उत्तर – ब) डॉ हरिवंश चावला
7. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले कार्यात्मक PM MITRA पार्क का उद्घाटन कहां किया है?
अ) वारंगल तेलंगाना
ब) लखनऊ उत्तर प्रदेश
स) इंदौर मध्य प्रदेश
द) सूरत गुजरात
उत्तर – अ) वारंगल तेलंगाना
( 1327 एकड़ में फैले और लगभग ₹1695 करोड़ की लागत से बने इस पार्क का उद्देश्य भारत के वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना और 5F (Farm to Foreign) विजन को साकार करना है।)
8. भारतीय न्यायपालिका में डिजिटल केस प्रबंधन को एकीकृत और सुव्यवस्थित करने के लिए ‘One Case One Data’ पहल की शुरुआत किसने की?
अ) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
ब) न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवाई
स) न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़
द) न्यायमूर्ति सूर्यकांत
उत्तर – द) न्यायमूर्ति सूर्यकांत
(यह पहल सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालयों, जिला न्यायालयों और तालुका न्यायालयों के डेटा को एक ही एकीकृत डिजिटल प्रणाली से जोड़ती है। ‘One Case One Data’ के माध्यम से, किसी भी मामले की जानकारी पूरे पदानुक्रम में एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे केस ट्रैकिंग और प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा।)
9. मलेशिया में आयोजित एडीटी प्लेयर्स चैंपियनशिप में किस भारतीय गोल्फर ने अपना पहला खिताब जीता है?
अ) एस चिक रंगप्पा
ब) शुभंकर शर्मा
स) पुखराज सिंह गिल
द) गगनजीत भुल्लर
उत्तर – स) पुखराज सिंह गिल
10. कार्बन सोखने वाला भारत का पहला शैवाल वृक्ष कहां लांच किया गया?
अ) भोपाल
ब) इंदौर
स) कानपुर
द) बैंगलोर
उत्तर – अ) भोपाल
(यह वृक्ष भोपाल के स्वामी विवेकानंद पार्क (अशोका गार्डन) में स्थापित किया गया है। यह एक ‘एल्गी ट्री’ यूनिट लगभग 25 वयस्क पेड़ों के बराबर कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) को सोख सकती है और ऑक्सीजन छोड़ती है। यह शहर में बढ़ते प्रदूषण और बढ़ते तापमान को कम करने के लिए स्मार्ट सिटी पहल के तहत लगाया गया है।)
11. हाल ही में चर्चा में रहा ‘गाबी’ किस देश का पहला रोबोट भिक्षु है जो आध्यात्मिकता के तरीके सीख रहा है?
अ) चीन
ब) दक्षिण कोरिया
स) थाईलैंड
द) मलेशिया
उत्तर – ब) दक्षिण कोरिया
(यह रोबोट सियोल के जोग्ये मंदिर में बौद्ध अनुष्ठानों में भाग ले रहा है और आध्यात्मिकता व बौद्ध धर्म की शिक्षाएं सीख रहा है। 130 सेमी लंबा यह रोबोट, इंसानों और मशीन के सह-अस्तित्व का प्रतीक है। बुद्ध धर्म को युवा पीढ़ी से जोड़ना और AI व धर्म का अनूठा संगम पेश करना। यह रोबोट मंत्रोच्चार कर सकता है, माथा टेक सकता है, और बौद्ध शिक्षाओं के प्रति समर्पण की शपथ ले सकता है।)
12. हाल ही में असम के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं?
अ) भूपेंद्र पटेल
ब) सर्बानंद सोनोवाल
स) नितिन गडकरी
द) हेमंता बिस्वा शर्मा
उत्तर – द) हेमंता बिस्वा शर्मा
13. लारा वर्जीनिया को किस देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है?
अ) ब्राज़ील
ब) पेरू
स) कोस्टा रिका
द) चिल्ली
उत्तर – स) कोस्टा रिका
14. ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ किस राज्य में शुरू की गई है?
अ) पश्चिम बंगाल
ब) उड़ीसा
स) झारखंड
द) तमिलनाडु
उत्तर – अ) पश्चिम बंगाल
15. भारत का पहला Low Emission Zone किस शहर में बनाया जाएगा?
अ) इंदौर
ब) पुणे
स) अहमदाबाद
द) कोलकाता
उत्तर – ब) पुणे
(यह पुणे के सबसे प्रदूषित इलाकों में से एक शिवाजीनगर में स्थापित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शहर में वायु प्रदूषण को कम करना है। इस जोन में पुराने BS-III और उससे पहले के वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित या नियंत्रित किया जाएगा। पुणे के अलावा, पिंपरी-चिंचवाड़ और छत्रपति संभाजीनगर में भी 2026 तक लो एमिशन जोन स्थापित करने की योजना है।)
पिछले प्रश्न का उत्तर : भारत के तीसरे Chief of Defence Staff (CDS) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – N.S. राजासुब्रामणि
आज का प्रश्न : भारत के UPI प्लेटफार्म को अपनाने वाला पहला कैरेबियाई देश कौन बन गया है?











