Today current affairs | Today current affairs pdf
2 December 2023
- Forbs के अनुसार 19 साल की उम्र में अरबपति बनने वाले सख्श कौन हैं? – क्लेमेंटे डेल वेक्चियो
- दक्षिण कोरिया, जापान और कौन सा देश त्रिपक्षीय लीडर्स समिट को फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं? – चीन
- किस राज्य को काजू के लिए भौगोलिक संकेत GI टैग प्राप्त हुआ है? – गोवा
- अमेरिका ने 2001 से 2023 तक 213 देशों को कितने बिलियन डॉलर की सहायता दी है? – 677 बिलियन डॉलर
- किस राज्य सरकार ने 1.80 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की बेटियों की निजी व सरकारी कॉलेज की शिक्षा मुफ्त देने की घोषणा की है? – हरियाणा
- मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कितने रुपये में फिर से खरीदा है? – 17.50 करोड़
- T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 220+ रन बनाने वाली टीम बन गई? – भारतीय टीम (10 बार)
- किस कंपनी ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी तैयार की है? – जॉबी एविएशन (USA)
- सुप्रीम कोर्ट में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किसने किया ? – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- U-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान कौन होंगे ? – उदय सहारन
- ‘भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल’ (IGBC) द्वारा प्लैटिनम की उच्चतम रेटिंग के साथ ‘ग्रीन रेलवे स्टेशन’ सर्टिफिकेट से किसको सम्मानित किया गया है? – विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन
- किस राज्य सरकार की ओर से स्कूलों में पिछड़ने वाले शैक्षणिक रूप से कमजोर छात्रों को सलाह देने के लिए ‘मिशन दक्ष’ लॉन्च किया जाएगा? – बिहार
- भारतीय मूल के किसने स्वीडन में आयोजित ‘यूरोपियन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023’ में गोल्ड मेडल जीता है? – ईश्वर शर्मा
- भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कहाँ स्थापित किया जाएगा? – दमोह (मध्य प्रदेश)
- Reliance Industries 2025 तक दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट कहां बनाएगी? – गुजरात
पिछले प्रश्न का उत्तर – चीन में तेजी से फैल रहा रहस्यमय वायरस का नाम क्या है? – H9N2 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस
आज का प्रश्न – चीन की मदद से एक कृत्रिम बारिश करने की योजना कौन-सा देश बना रहा है?