daily mp gk test | daily mp gk book | daily mp gk for mppsc | daily mp gk quiz | daily mp gk mock | daily mp gk pdf | daily mp gk question | daily mp gk in hindi | mp gk | mp gk question answer | mp gk question in hindi | gk mp question | gk question mp | mp gk 2026 in hindi | mp gk | daily gk
1. हाल ही में चर्चा में रहा ‘मिशन D3’ का संबंध मध्य प्रदेश के किन जिलों से है?
अ) गुना-अशोकनगर
ब) शिवपुर-मुरैना
स) झाबुआ-अलीराजपुर
द) भोपाल-सीहोर
उत्तर – स) झाबुआ-अलीराजपुर
(‘मिशन D3’ मे का मतलब दहेज, दारू, डीजे मुक्त अभियान से है। इसका संबंध पश्चिमी मध्य प्रदेश के भील और भिलाला जनजाति बहुल जिलों से है, इसमे मुख्य रूप से 6 जिले अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन और रतलाम शामिल है। यह आंदोलन विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची, नशा और कर्ज़ से आदिवासियों को बचाने के लिए ‘3D’ का विरोध किया जा रहा है। यह अभियान आदिवासी संस्कृति के पुनर्जागरण और सामाजिक सुधार से जुड़ा है। )
2. पद्मश्री प्राप्त रामसहाय पांडे का निधन हो गया, उनका संबंध किस कला से था?
अ) राई लोक नृत्य
ब) ढिमराई नृत्य
स) पंडवानी
द) परधौनी नृत्य
उत्तर – अ) राई लोक नृत्य
(पद्मश्री से सम्मानित रामसहाय पांडे बुंदेलखंड की प्रसिद्ध लोक नृत्य कला “राई” के महान नर्तक थे। 8 अप्रैल 2025 को 92 वर्ष की आयु में निधन से पूर्व, उन्होंने 60 वर्षों तक मृदंग की थाप पर इस नृत्य को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।)
3. मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में कितने पर्यटकों का आगमन हुआ?
अ) 6.7 करोड
ब) 13.41 करोड
स) 11.22 करोड
द) 10.03 करोड
उत्तर – ब) 13.41 करोड
4. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विदिशा जिले के किस स्थान का नाम बदलकर “वासुदेव नगर” रखने की घोषणा की?
अ) रघुनाथगंज
ब) सिरोंज
स) शमशाबाद
द) गंज बासौदा
उत्तर – द) गंज बासौदा
5. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन किस शहर में किया गया?
अ) जबलपुर
ब) भोपाल
स) इंदौर
द) ग्वालियर
उत्तर – ब) भोपाल
6. मध्य प्रदेश के किस टाइगर रिजर्व में वनों में आग की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से ‘Zero Fire Mission 2.0’ चलाया गया?
अ) डॉक्टर श्रीधर वाकणकर टाइगर रिजर्व
ब) रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व
स) माधव टाइगर रिजर्व
द) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
उत्तर – द) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
(गर्मियों के दौरान जंगल में आग लगने की घटनाओं को पूरी तरह से रोकना, जिससे पेड़-पौधों और वन्यजीवों की जान बचाई जा सके। इसके लिए वन प्रबंधन अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव जाकर स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं ऐवम स्थानीय बच्चों को जंगल से जोड़कर वन्यजीव प्रेम जगाने के लिए ‘प्रकृति की पाठशाला’ का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन संवेदनशील गांवों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया है, जहां आग लगने की घटनाएं सबसे अधिक होती हैं।)
7. केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री राम मोहन नायडू ने मध्य प्रदेश के किस शहर में नया एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की?
अ) उज्जैन
ब) देवास
स) धार
द) खंडवा
उत्तर – अ) उज्जैन
(इसका उद्देश्य 2028 के सिंहस्थ महाकुंभ से पहले हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। उज्जैन में बनने वाला यह हवाई अड्डा राज्य का चौथा बड़ा एयरपोर्ट होगा।)
8. राजस्थान के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर के तर्ज पर मध्य प्रदेश के किस जिले में ‘रणजीत हनुमान लोक (कॉरिडोर)’ विकसित किया जाएगा?
अ) मुरैना
ब) झाबुआ
स) इंदौर
द) मैहर
उत्तर – स) इंदौर
9. दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ का निधन हो गया हैं, इसका संरक्षण कि टाइगर रिजर्व में किया गया था?
अ) पन्ना टाइगर रिजर्व
ब) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
स) रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व
द) माधव टाइगर रिजर्व
उत्तर – अ) पन्ना टाइगर रिजर्व
(100 वर्ष से अधिक उम्र होने की वजह से उन्हें “हाथियों की दादी माँ” भी कहा जाता था। वत्सला को 1972 में केरल के नीलांबूर से लाया गया था और 1993 में पन्ना टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित किया गया था। वह पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता परिक्षेत्र में एक दशक से अधिक समय से संरक्षित थी और पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र थी।)
10. हाल ही में अशोक चटर्जी का निधन हुआ इनका संबंध किस कला से था?
अ) चित्रकारिता
ब) संगीत
स) रंगमंच
द) नर्तक
उत्तर – स) रंगमंच
mp gk questions | mp gk book | mp gk questions in hindi | mp gk in hindi | mp gk mcq | mp gk mcq in hindi | mp gk mock test | mp gk online test | mp gk current affairs | mp gk for mppsc | mp gk notes | mp gk history | mp gk pdf | mp gk question | mp gk test | daily gk and current affairs







